आपने अक्सर किसी लड़की को चेहरे पर दाग धब्बे या चेहरे पर मुहांसों आदि की वजह से परेशान होता अवश्य देखा होगा। किन्तु किसी लड़की को उसकी खुद की खूबसूरती के बारे परेशान होना, ऐसा शायद आप पहली बार सुन रहे होंगे। मुंबई की रहने वाली पूजा गणात्रा के बारे में, पूजा को अपनी खूबसूरती के वजह से बहुत सी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
भारतीय माता-पिता की बेटी पूजा को लोग विदेशी कह कर चिढ़ाते हैं और पूछते हैं कि तुम्हारे माता-पिता भारतीय दिखते हैं तो तुम विदेशियों जैसी क्यों दिखती हो। इतना ही नहीं, क्लास में टीचर कहती हैं, तुम स्लीवलेस कपड़े न पहना करो, लोगों का ध्यान जाता है। कहीं घूमने जाती हैं, तो लोग फॉरेनर समझकर उनके साथ फोटो खिंचाने चले आते हैं।
पूजा जब हिंदी बोलती हैं, तो अजनबी चौंक जाते हैं। ऐसा ही कुछ हो रहा है पूजा के साथ। ऐसा इसलिए क्योंकि वे तो उन्हें पर्यटक समझ रहे होते हैं किन्तु वास्तव में वो इंडियन ही हैं। पूजा नस्लीय टिप्पणियों की भी शिकार होती हैं।