भले ही भारत में मानसून आ गयी हो लेकिन मानसून जैसी बारिश पुरे भारत में कही भी नहीं हो रही है। और जो थोड़ी बहुत बारिश हुई उसने लोगों को राहत पहुंचाने के बजाय उमस बढ़ा दी। जिससे गर्मी और बढ़ गयी। और गर्मी में एक ही चीज है जो इंसानी शरीर को काफी आराम देती है। और वह है नहाना।
loading...
सच में गर्मी के मौसम में नहाने का अपना अलग मजा होता है। और स्विमिंग पूल में नहाने को मिल जाये तो फिर बात ही क्या है। वैसे भी स्विमिंग का अपना एक अलग मजा होता है। वैसे तो अपने बहुत सारे स्विमिंग पूल देखे होंगे और उसमे स्विमिंग भी की होगी। लेकिन मैं आज आपको संसार के सबसे खरतनाक स्विमिंग पूल के बारे में बताने वाला हूँ। जिसे देखकर अच्छे-अच्छे तैराक भी दर लगने लग जायेगा।इस स्वीमिंग पूल में तैरने वाले हर एक पर्यटक को पहाड़ों के बीच हवा में तैरने का जो अहसास होता है। वह शायद ही किसी और स्विमिंग पूल में होता हो। यहां स्वीमिंग पूल में लगे कांच के फर्श से नीचे देखने की कई लोग नहीं कर पाते हैं।
होटल ह्यूबर्ट्स में बना यह डरावना स्विमिंग पूल लोहे के चार मजबूत पिलर्स पर टिका हुआ है। अगर आप पूल से नीचे ना भी देखना चाहें तो आसपास की सुन्दर पहाड़ियों को देखकर रोमांचित हो सकते हैं। क्योंकि यहां का नजारा ही कुछ ऐसा होता है।