जापान में जन्मे सबसे छोटे बच्चे को पांच महीने की गहन देखभाल के बाद टोक्यो के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पांच महीने में दस गुना बढ़ाया वजन. वल 268 ग्राम वजन के साथ जन्मे बच्चे का वजन पांच महीने में दस गुना बढ़ाने में कामयाबी मिली है।
loading...
जापान के टोक्यो के अस्पताल में संसार का सबसे छोटा जीवित बच्चा पैदा हुआ था। जन्म के वक्त उसका वजन केवल 268 ग्राम था। पांच महीने की गहन देखभाल के बाद उसे अस्पताल से घर भेज दिया गया।गर्भावस्था के दौरान वजन बढ़ाने में असफल रहने के बाद बच्चे को 24वें सप्ताह के बाद सिजेरियन-सेक्शन से पैदा किया गया। डॉक्टरों को डर था कि उसकी जान को खतरा हो सकता है।
काइयो में यूनिवर्सिटी के अस्पताल ने बताया है कि गहन देखभाल में पांच महीने के उपचार के बाद अब बच्चे का वजन 3.2 किलोग्राम है और वह सामान्य रूप से खा भी पा रहा है।
बच्चे की मां ने कहा है कि मैं आभारी हूं कि वो इतना बड़ा हो गया है। क्योंकि सचमुच मुझे विश्वाश नहीं था कि वह बचेगा।