समाना में एक पुजारी के घर पर अपने पति के साथ रह रही नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर डी.एस.पी. जसवंत सिंह मांगट ने पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल समाना भेज दिया। जांच अधिकारी ए.एस.आई. बंत सिंह ने बताया कि अग्रवाल कालोनी में हनुमान मंदिर के पुजारी रामपाल का साला अनिल कुमार निवासी जींद अपनी पत्नी आरती के साथ 15 दिनों से उनके साथ रह रहा था।
शनिवार सुबह 3:30 बजे उसकी पत्नी बाथरूम में गई। काफी समय बाद भी जब वह न आई तो उसका पति उसे देखने गया। बाथरूम अंदर से बंद था। खटखटाने के बाद भी न खोलने पर उसने दरवाजा तोड़ दिया। उसने देखा कि आरती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने बताया कि उसकी पत्नी मंदबुद्धि थी। मृतका के परिवार वालों को जानकारी दे दी गई है। उनके बयान दर्ज करने के बाद ही पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिस मंदिर में हुआ विवाह, वहीं दे दी जान