बिथान थाना क्षेत्र के मरथुआ पंचायत के कुआं गांव के चौर में आग लगने से गेहूं और गन्ना की लगभग 10 बीघा में लगी फसल जलकर राख हो गई। स्थानीय मुखिया सुरेंद्र यादव के द्वारा आग लगने की सूचना थानाध्यक्ष संतोष कुमार को दी गई। थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई राजेश कुमार सिंह को पुलिस बल के साथ फायर बिग्रेड की गाड़ी भेजकर आग पर काबू पाया।
आग बुझाने के कार्य में भोली यादव झुलस गए जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिथान में चल रहा है। आग लगने से दशरथ यादव, अरुण यादव, साधु यादव कन्हैया यादव, सकलदेव यादव, तिरो साहनी, देवू यादव, एवं शत्रुघ्न मंडल का आग के कारण 10 बीघा खेत में खड़ी गेहूं और गन्ना की फसल जलकर राख हो गई।